Advertisement
UTTARAKHAND

उत्तराखंड हाईकोर्ट को मिले एक और जज, आलोक मेहरा की नियुक्ति

Advertisement
Advertisement

देहरादून । उत्तराखंड हाईकोर्ट को एक और नए जज मिल गए हैं। कानून मंत्रालय ने अधिवक्ता आलोक मेहरा को हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी मिल चुकी है, जिसके बाद यह आदेश जारी किए गए। भारत के कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बुधवार देर शाम ट्विटर के माध्यम से आलोक मेहरा की नियुक्ति की जानकारी दी और उन्हें बधाई दी। गौरतलब है कि आलोक मेहरा की उत्तराखंड हाईकोर्ट का जज के रूप में नियुक्ति की संस्तुति सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने अक्टूबर 2023 में की थी, लेकिन इस मामले में 15 महीने से लंबित स्थिति थी। 12 फरवरी को राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद यह प्रक्रिया पूरी हुई। आलोक मेहरा उत्तराखंड हाईकोर्ट की स्थापना के समय से ही वहां वकालत कर रहे हैं।

Gjl
उत्तराखंड हाईकोर्ट को मिले एक और जज, आलोक मेहरा की नियुक्ति 3

Advertisement
Advertisement

dkadmin

दून खबर डेस्क की टीम लगातार घटनाओं और रिपोर्टों पर नजर बनाए रखती है। हमारी डेस्क टीम समाचारों को संकलित, सत्यापित और अपडेट करती है, ताकि हम आपको सबसे ताज़ा और सटीक जानकारी दे सकें। टीम की यह प्रक्रिया सुनिश्चित करती है कि हर खबर पूरी तरह से सही, विश्वसनीय और समय पर आपके तक पहुंचे। हम आपको क्षेत्रीय और राष्ट्रीय घटनाओं की त्वरित अपडेट प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Back to top button