Advertisement
NATIONAL

ऑपरेशन सिंदूर: 1971 के बाद पहली बार भारतीय नौसेना का कराची पर बड़ा हमला

Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली । 1971 की जंग के बाद पहली बार भारतीय नौसेना ने पाकिस्तान के प्रमुख शहर कराची में हमला बोला है। इस हमले को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया गया है। नौसेना की यह कार्रवाई सीमा पर पाकिस्तान द्वारा की गई हालिया हमलों के जवाब में की गई है।

माना जा रहा है कि इस हमले में कराची के बंदरगाह और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है। नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई पाकिस्तान की उकसावे वाली हरकतों के खिलाफ सख्त संदेश है। भारतीय सेना और नौसेना की सतर्कता बढ़ा दी गई है और सीमावर्ती इलाकों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, ऑपरेशन के तहत भारत ने पाकिस्तान की समुद्री शक्ति को कमजोर करने की योजना बनाई है, जिससे उसकी सैन्य और व्यापारिक गतिविधियों पर असर पड़ेगा। जनता से शांति बनाए रखने की अपील की गई है, जबकि देशभर में सेना के इस साहसिक कदम की सराहना हो रही है। सरकार जल्द ही इस ऑपरेशन से जुड़ी और जानकारी साझा कर सकती है।

Advertisement Digital Marketing Solutions for Every Business

Advertisement
Advertisement

dkadmin

दून खबर डेस्क की टीम लगातार घटनाओं और रिपोर्टों पर नजर बनाए रखती है। हमारी डेस्क टीम समाचारों को संकलित, सत्यापित और अपडेट करती है, ताकि हम आपको सबसे ताज़ा और सटीक जानकारी दे सकें। टीम की यह प्रक्रिया सुनिश्चित करती है कि हर खबर पूरी तरह से सही, विश्वसनीय और समय पर आपके तक पहुंचे। हम आपको क्षेत्रीय और राष्ट्रीय घटनाओं की त्वरित अपडेट प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Back to top button