Advertisement
UTTARAKHAND

नयार उत्सव-2024 का सीएम धामी ने किया शुभारंभ, क्षेत्र के विकास के लिए कीं 7 महत्वपूर्ण घोषणाएं

Advertisement
Advertisement

ओम प्रकाश उनियाल /देहरादून– मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के ग्राम पंचायत किनसूर बागी में तीन दिवसीय नयार उत्सव-2024 का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गंगा पूजन के बाद महाशीर प्रजाति की मछलियों के सीड्स का प्रवाह किया और राफ्टिंग टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास से संबंधित 7 महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इनमें देवप्रयाग-सतपुली मोटर मार्ग और देवप्रयाग-बुआखाल मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग में विकसित करने, नांद नदी सड़क के 6 किमी हिस्से का निर्माण, लक्ष्मण झूला क्षेत्र में मिनी स्टेडियम की स्वीकृति, बीन नदी पर डबल लेन आरसीसी पुल, जाखणीखाल-ढंडोली मोटर मार्ग का डामरीकरण और यमकेश्वर क्षेत्र में डिग्री कॉलेज की स्थापना शामिल है।

011
नयार उत्सव-2024 का सीएम धामी ने किया शुभारंभ, क्षेत्र के विकास के लिए कीं 7 महत्वपूर्ण घोषणाएं 5

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नयार उत्सव-2024 से इस क्षेत्र को विश्व पटल पर एक नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों का विस्तार होगा, जिससे आर्थिक, व्यापारिक और सांस्कृतिक विकास को गति मिलेगी। साथ ही, गंगा और नयार संगम स्थल पर आयोजित इस महोत्सव से क्षेत्र में बुनियादी पर्यटन सुविधाओं का भी विकास होगा।

Advertisement Digital Marketing Solutions for Every Business

मुख्यमंत्री ने पौड़ी जिले में तेजी से चल रहे विकास कार्यों का जिक्र करते हुए बताया कि पौड़ी में 100 फीट ऊंचा झंडा, त्रिशूल पार्क का निर्माण, केदारनाथ-बद्रीनाथ पैदल मार्ग का पुनर्जीवन और श्रीनगर में गंगा संस्कृति केंद्र का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही, सिंगटाली पुल का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू होगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक रेनू बिष्ट, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह समेत कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Advertisement 02

Advertisement
Advertisement

Doon Khabar

दून खबर डेस्क एक केंद्रीय मंच के रूप में कार्य करता है, जहां हमारी टीम जमीनी रिपोर्टरों से सीधे जुड़ती है और ऑफिस से त्वरित अपडेट प्रदान करती है। इस डैशबोर्ड के माध्यम से हमारा ऑफिस टीम रिपोर्टरों के साथ मिलकर ताजातरीन समाचार और घटनाओं की जानकारी एकत्र करता है और साझा करता है। हमारे साथ जुड़े रहें और क्षेत्र की ताजातरीन खबरें सबसे पहले पाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Back to top button