Advertisement
UTTARAKHANDDEHRADUN

सार्वजनिक स्थल पर हुड़दंग मचाने वालों पर दून पुलिस की सख्त कार्रवाई, 9 आरोपी गिरफ्तार, दो वाहन सीज

Advertisement
Advertisement

देहरादून/रानीपोखरी। देहरादून के डोईवाला क्षेत्र अंतर्गत भोगपुर स्थित सूर्यधार झील मार्ग पर दो पक्षों के बीच सड़क हादसे के बाद उत्पन्न विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। स्कॉर्पियो और वरना कार की आमने-सामने हुई टक्कर के बाद दोनों पक्षों में मारपीट, पत्थरबाजी और वाहन से कुचलने का प्रयास जैसी गंभीर घटनाएं सामने आईं।

सूचना मिलने पर थाना रानीपोखरी पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मौके से 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही, दोनों वाहनों—स्कॉर्पियो (UK07FW7383) और वरना कार (UK07DC2121)—को एम.वी. एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है।

गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों के नाम:

Advertisement Digital Marketing Solutions for Every Business
  1. शिवम पुत्र परमानंद शर्मा – सुभाष नगर, क्लेमेंट टाउन, देहरादून
  2. ऋषि चौधरी पुत्र जितेंद्र चौधरी – उपरोक्त
  3. जस्सी सिंह पुत्र तरसेम सिंह – चांदमारी, डोईवाला, देहरादून
  4. आदर्श कुमार पुत्र अनिल कुमार – चांदमारी, डोईवाला
  5. सूर्यांश पुत्र जितेंद्र सिंह – कुड़का वाला, डोईवाला
  6. आदित्य पेटवाल पुत्र इंद्रमणि पेटवाल – आशुतोष नगर, ऋषिकेश
  7. अंगद गौड़ पुत्र सेशनाथ गौड़ – तपोवन, मुनिकी रेती, टिहरी
  8. सोनू पुत्र तेजेंदर सिंह – 14 बिगा, ऋषिकेश
  9. ऋषि वर्मा पुत्र अशोक – तपोवन, मुनिकी रेती, टिहरी

पुलिस का संदेश: सार्वजनिक स्थान पर मारपीट व हुड़दंग फैलाकर माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Advertisement 02

Advertisement
Advertisement

dkadmin

दून खबर डेस्क की टीम लगातार घटनाओं और रिपोर्टों पर नजर बनाए रखती है। हमारी डेस्क टीम समाचारों को संकलित, सत्यापित और अपडेट करती है, ताकि हम आपको सबसे ताज़ा और सटीक जानकारी दे सकें। टीम की यह प्रक्रिया सुनिश्चित करती है कि हर खबर पूरी तरह से सही, विश्वसनीय और समय पर आपके तक पहुंचे। हम आपको क्षेत्रीय और राष्ट्रीय घटनाओं की त्वरित अपडेट प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Back to top button