Advertisement
UTTARAKHAND

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भतीजी के विवाह समारोह में की शिरकत

Advertisement
Advertisement

पौड़ी गढ़वाल / विशेष संवाददाता | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अपने बड़े भाई मानेंद्र सिंह बिष्ट की सुपुत्री अर्चना बिष्ट के विवाह समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया और परिवार के साथ समय बिताया। विवाह समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सांसद अनिल बलूनी, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, विधायक रेनू बिष्ट सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

474857330 1181097516707233 8221333152653059588 n
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भतीजी के विवाह समारोह में की शिरकत 5

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पारिवारिक सदस्य के रूप में विवाह की सभी रस्मों में शामिल हुए, जिसमें मेहंदी और हल्दी जैसे कार्यक्रम भी शामिल थे। उन्होंने अपने पैतृक घर के एक साधारण 10×10 फीट के कमरे में निवास किया और वहीं से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ की व्यवस्थाओं की निगरानी भी की। अपने गांव में रहते हुए मुख्यमंत्री ने स्थानीय निवासियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। इसके अलावा, उन्होंने अपने पुराने राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठांगर, जूनियर हाई स्कूल ठांगर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिथ्याणी और राजकीय जूनियर हाई स्कूल कांडी का निरीक्षण भी किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह यात्रा उनकी सादगी और पारिवारिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Advertisement Digital Marketing Solutions for Every Business

Advertisement 02

Advertisement
Advertisement

dkadmin

दून खबर डेस्क की टीम लगातार घटनाओं और रिपोर्टों पर नजर बनाए रखती है। हमारी डेस्क टीम समाचारों को संकलित, सत्यापित और अपडेट करती है, ताकि हम आपको सबसे ताज़ा और सटीक जानकारी दे सकें। टीम की यह प्रक्रिया सुनिश्चित करती है कि हर खबर पूरी तरह से सही, विश्वसनीय और समय पर आपके तक पहुंचे। हम आपको क्षेत्रीय और राष्ट्रीय घटनाओं की त्वरित अपडेट प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Back to top button