Advertisement
DELHI NCR

दिल्ली चुनाव 2025: 27 साल बाद BJP की सत्ता में वापसी, केजरीवाल हारे, मोदी बोले – ‘दिल्ली में विकास की जीत’

Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 27 साल बाद सत्ता में वापसी करते हुए 70 में से 48 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) सिर्फ 22 सीटों पर सिमट गई। कांग्रेस इस बार भी खाता खोलने में नाकाम रही। नई दिल्ली सीट से भाजपा के प्रवेश वर्मा ने आप प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 4,089 वोटों से हराया। वहीं, मुख्यमंत्री आतिशी ने कालकाजी सीट से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी को 3,521 वोटों से शिकस्त दी।

चुनाव परिणाम के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा:

“आज दिल्ली में विकास, विजन और विश्वास की जीत हुई है। दिल्ली की जनता ने ‘आप-दा’ से मुक्ति पाई है।”

Advertisement Digital Marketing Solutions for Every Business

उन्होंने आगे कहा,

“हम यमुना जी को दिल्ली शहर की पहचान बनाएंगे। समय कितना ही क्यों न लगे, हम मां यमुना की सेवा के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।”

Advertisement 02

इस ऐतिहासिक जीत के साथ भाजपा ने दिल्ली की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू किया है, जबकि AAP के लिए यह एक बड़ा झटका साबित हुआ है।

Advertisement Influencer Advertising Marketing Instagram Post
Advertisement
Advertisement

dkadmin

दून खबर डेस्क की टीम लगातार घटनाओं और रिपोर्टों पर नजर बनाए रखती है। हमारी डेस्क टीम समाचारों को संकलित, सत्यापित और अपडेट करती है, ताकि हम आपको सबसे ताज़ा और सटीक जानकारी दे सकें। टीम की यह प्रक्रिया सुनिश्चित करती है कि हर खबर पूरी तरह से सही, विश्वसनीय और समय पर आपके तक पहुंचे। हम आपको क्षेत्रीय और राष्ट्रीय घटनाओं की त्वरित अपडेट प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Back to top button