Advertisement
UTTARAKHAND

कांग्रेस की रैली सनातन विरोधीः महेंद्र भट्ट

Advertisement
Advertisement

देहरादून, दून ख़बर संवाददाता। भाजपा ने कांग्रेस पार्टी की ओर से बुधवार को आयोजित की गई रैली की टाइमिंग और औचित्य पर सवाल खड़े करते हुए इसे सनातन विरोधी फ्लॉप शो करार दिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बुधवार को मीडिया को जारी बयान में कहा कि चारधाम यात्रा शुरू होने के दिन कांग्रेस की ओर से इस तरह का विरोध कार्यक्रम आयोजित किया जाना गलत है। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि विरोधी लाख कोशिश करें, लेकिन राज्य में पर्यटन का स्वर्णिम युग शुरू हो चुका है। उन्होंने प्रदेशवासियों की ओर से यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों का स्वागत किया और कहा कि सरकार – सफल, सुगम और सुरक्षित यात्रा के

चारधाम यात्रा शुरू होने के दिन इस तरह का विरोध प्रदर्शन गलत

Advertisement Digital Marketing Solutions for Every Business

लिएहर संभव प्रयास कर रही है। कांग्रेस की रैली पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश आज सुरक्षा और विकास के महत्वपूर्ण चरण से गुजर रहा है, लेकिन मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस की गैरजिम्मेदार राजनीति समाप्त होने का नाम नहीं ले रही। उन्होंने कहा कि आज से राज्य की आर्थिकी की सबसे अहम कड़ी चारधाम यात्रा शुरू हुई है। यह यात्रा स्थानीय लोगों के

व्यवसाय और स्वरोजगार को मजबूती देने का काम करती है। साल दर साल इसकी सफलता दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर देवभूमि को प्रमुखता से स्थापित कर रही है, लेकिन अफसोस कि इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रदेशहित में सहयोग की बजाय कांग्रेस पार्टी नकारात्मक राजनीति कर रही है।

Advertisement 02

उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यात्रा की सफलता से अधिक अपने राजनैतिक वजूद को बचाए रखने की चिंता है। वह जिन मुद्दों को संविधान बचाने के नाम पर उठा रहे हैं उस पर चर्चा करने तक का नैतिक अधिकार कांग्रेस पार्टी को नहीं है। कांग्रेस हमेशा सनातन से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावित करने का प्रयास करती रहती है।

Advertisement Influencer Advertising Marketing Instagram Post
Advertisement
Advertisement

dkadmin

दून खबर डेस्क की टीम लगातार घटनाओं और रिपोर्टों पर नजर बनाए रखती है। हमारी डेस्क टीम समाचारों को संकलित, सत्यापित और अपडेट करती है, ताकि हम आपको सबसे ताज़ा और सटीक जानकारी दे सकें। टीम की यह प्रक्रिया सुनिश्चित करती है कि हर खबर पूरी तरह से सही, विश्वसनीय और समय पर आपके तक पहुंचे। हम आपको क्षेत्रीय और राष्ट्रीय घटनाओं की त्वरित अपडेट प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Back to top button