Advertisement
NATIONAL

बड़ी खबर: भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर लागू, विदेश मंत्रालय ने दी पुष्टि

Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली । भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव के बीच बड़ी राहत की खबर सामने आई है। दोनों देशों के बीच सीजफायर (संघर्षविराम) आज शाम 5 बजे से प्रभावी हो गया है। इस संबंध में विदेश मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर जानकारी दी है।

विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री का बयान
विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने आज दोपहर 3 बजे भारतीय DGMO को फोन किया। इस बातचीत के दौरान दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि जमीन, हवा और समुद्र में सभी प्रकार की गोलीबारी और सैन्य गतिविधियां शाम 5 बजे से रोक दी जाएंगी। दोनों देशों की सेनाओं को इस समझौते को लागू करने के निर्देश दे दिए गए हैं। इसके अलावा, 12 मई को एक बार फिर DGMO स्तर की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी।

https://twitter.com/DrSJaishankar/status/1921183635274608685?t=DxbB4XD6Fq3iyMP24NSboQ&s=19

डोनाल्ड ट्रंप ने पहले दी थी जानकारी
गौरतलब है कि विदेश मंत्रालय की पुष्टि से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस विषय में जानकारी साझा की थी। ट्रंप ने पोस्ट में लिखा, “अमेरिका की मध्यस्थता में रातभर चली लंबी बातचीत के बाद मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान ने पूर्ण और तत्काल संघर्षविराम पर सहमति व्यक्त की है।”

Advertisement Digital Marketing Solutions for Every Business
https://twitter.com/realDonaldTrump/status/1921174163848401313?t=f86lYuIRZQCKp-xTER2_2g&s=19

यह सीजफायर दोनों देशों के बीच शांति बहाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिसे लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

Advertisement 02

Advertisement
Advertisement

dkadmin

दून खबर डेस्क की टीम लगातार घटनाओं और रिपोर्टों पर नजर बनाए रखती है। हमारी डेस्क टीम समाचारों को संकलित, सत्यापित और अपडेट करती है, ताकि हम आपको सबसे ताज़ा और सटीक जानकारी दे सकें। टीम की यह प्रक्रिया सुनिश्चित करती है कि हर खबर पूरी तरह से सही, विश्वसनीय और समय पर आपके तक पहुंचे। हम आपको क्षेत्रीय और राष्ट्रीय घटनाओं की त्वरित अपडेट प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Back to top button