देहरादून में e-RUPI प्रणाली का शुभारंभ: किसानों को पारदर्शी, कैशलेस और लक्ष्यित सहायता मिलने की नई पहल

देहरादून। कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग की चिन्हित पायलट परियोजनाओं के अंतर्गत आज देहरादून में e-RUPI प्रणाली का शुभारंभ किया गया। यह डिजिटल प्रणाली पारदर्शी और जवाबदेह शासन सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ी पहल है, जिसे किसानों को दी जाने वाली सब्सिडी एवं सहायता को कैशलेस, कॉन्टैक्टलेस और सीधे लाभार्थी तक पहुँचाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।
e-RUPI के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सरकार द्वारा दी गई सहायता राशि केवल उसी सेवा या वस्तु पर खर्च हो, जिसके लिए वह स्वीकृत की गई है। इससे किसानों को योजनाओं का लाभ न केवल तेज़ी से मिलेगा, बल्कि प्रक्रिया भी अधिक पारदर्शी, समयबद्ध और सरल बनेगी।
यह व्यवस्था न केवल किसानों के हित में है, बल्कि प्रदेश की शासन प्रणाली को तकनीक-संगत और भ्रष्टाचार-मुक्त बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी समेत कई गणमान्य जन उपस्थित रहे। सरकार ने दोहराया कि वह किसानों के सशक्तिकरण और कल्याण हेतु प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी तकनीकी माध्यमों से योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुँचाने के लिए सतत प्रयास करती रहेगी।