Advertisement
UTTARAKHANDDEHRADUN

रोहित नेगी हत्याकांड के बाद पुलिस अलर्ट: प्रेमनगर से सेलाकुई तक छात्र क्षेत्रों में कड़ी निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

Advertisement
Advertisement

देहरादून | भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित नेगी की हत्या के बाद देहरादून पुलिस ने जिले के छात्र बहुल क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। विशेष रूप से प्रेमनगर से लेकर सेलाकुई तक के इलाके, जहां विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र बड़ी संख्या में निवास करते हैं, अब पुलिस की निगरानी में हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर पुलिस द्वारा रात के समय गतिविधियों पर सख्त नियंत्रण लागू किया गया है। प्रेमनगर, झाझरा, सुद्धोवाला, भाऊवाला, तिलवाड़ी और डूंगा जैसे क्षेत्रों में विशेष पेट्रोलिंग, छात्र सत्यापन और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

प्रमुख सुरक्षा कदम:

Advertisement Digital Marketing Solutions for Every Business
  • रात 10:30 बजे के बाद सभी दुकानों को अनिवार्य रूप से बंद कराने का निर्देश।
  • छात्रावासों और किराए पर रह रहे बाहरी छात्रों का गहन सत्यापन अभियान।
  • अनावश्यक रूप से घूमने वाले वाहनों और व्यक्तियों की जांच।
  • संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस टीमों की तैनाती।

प्रेमनगर हत्याकांड को प्रशासन ने एक संवेदनशील मामला मानते हुए इसे कानून-व्यवस्था और सामाजिक संतुलन के लिए गंभीर चुनौती बताया है। प्रशासन का कहना है कि दोषियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

जनता और छात्रों से सहयोग की अपील करते हुए पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

Advertisement 02

Advertisement
Advertisement

dkadmin

दून खबर डेस्क की टीम लगातार घटनाओं और रिपोर्टों पर नजर बनाए रखती है। हमारी डेस्क टीम समाचारों को संकलित, सत्यापित और अपडेट करती है, ताकि हम आपको सबसे ताज़ा और सटीक जानकारी दे सकें। टीम की यह प्रक्रिया सुनिश्चित करती है कि हर खबर पूरी तरह से सही, विश्वसनीय और समय पर आपके तक पहुंचे। हम आपको क्षेत्रीय और राष्ट्रीय घटनाओं की त्वरित अपडेट प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Back to top button