Delhi Chunav Result 2025: बीजेपी की ऐतिहासिक जीत, AAP को बड़ा झटका,70 सीटों में 48 पर भाजपा, देखें पूरी लिस्ट
"दिल्ली चुनाव नतीजे LIVE: बीजेपी की आंधी में उड़ी AAP, कांग्रेस पूरी तरह साफ; 70 सीटों में 48 पर भाजपा, देखें पूरी लिस्ट"

नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जबरदस्त जीत दर्ज की है। चुनाव आयोग के अनुसार, बीजेपी 70 में से 48 सीटों पर जीत रही है, जबकि पिछले दो चुनावों में सत्ता में रही आम आदमी पार्टी (AAP) मात्र 22 सीटों पर सिमटती दिख रही है। इस चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत AAP के कई दिग्गज नेता चुनाव हार गए हैं। पार्टी के बड़े नेताओं में केवल आतिशी ही अपनी कालकाजी सीट बचाने में सफल रहीं।
AAP को बड़ा झटका, अरविंद केजरीवाल हारे चुनाव
बीते दो विधानसभा चुनावों में 60+ सीटों से जीत दर्ज करने वाली AAP इस बार बहुमत के करीब भी नहीं पहुंच पाई। आम आदमी पार्टी को इस बार सिर्फ 22 सीटें ही मिल रही हैं। अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से हार गए, वहीं मनीष सिसोदिया जंगपुरा सीट से चुनाव नहीं जीत पाए।
बीजेपी की जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान
चुनाव परिणाम स्पष्ट होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा,
“दिल्ली के अपने सभी भाई-बहनों को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए मेरा वंदन और अभिनंदन! आपने जो भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है, उसके लिए आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत आभार। दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे, यह हमारी गारंटी है।”
उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली अब विकसित भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगी और पार्टी पूरी ताकत से दिल्लीवासियों की सेवा में जुटी रहेगी।
अमित शाह का बड़ा बयान
गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस जीत पर X पर पोस्ट किया और लिखा,
“दिल्लीवासियों ने बता दिया कि जनता को बार-बार झूठे वादों से गुमराह नहीं किया जा सकता। जनता ने अपने वोट से गंदी यमुना, पीने का गंदा पानी, टूटी सड़कें, ओवरफ्लो होते सीवरों और हर गली में खुले शराब के ठेकों का जवाब दिया है।”
उन्होंने इस जीत के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को बधाई दी।
बीजेपी का सीएम कौन होगा?
बीजेपी की जीत के बाद अब बड़ा सवाल यह है कि दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा? संभावित नामों में प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, वीरेंद्र सचदेवा और मनोज तिवारी का नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहा है।
दिल्ली की राजनीति में बड़ा बदलाव
इस चुनाव के नतीजों से यह साफ हो गया है कि AAP के प्रभाव में भारी गिरावट आई है, जबकि बीजेपी ने जनता का विश्वास जीतकर दिल्ली में नया राजनीतिक परिदृश्य तैयार कर दिया है।
Delhi Election Result : Full List Of Winners in Hindi
सीट का नाम | विजेता का नाम (पार्टी) | नंबर 2 कैंडिडेट (पार्टी) |
---|---|---|
आदर्श नगर | राज कुमार भाटिया (बीजेपी) | मुकेश कुमार गोयल (आप) |
अंबेडकर नगर | डॉ अजय दत्त (आप) | खुशी राम चूनर (बीजेपी) |
बाबरपुर | गोपाल राय (आप) | अनिल कुमार (बीजेपी) |
बल्लीमारान | इमरान हुसैन (आप) | कमल बागरी (बीजेपी) |
बवाना | रविंदर इंदराज सिंह (बीजेपी) आगे | जय भगवान उपकार (आप) |
बादली | दीपक चौधरी (बीजेपी) आगे | अजेश यादव (आप) |
बदरपुर | राम सिंह नेताजी (आप) आगे | नारायण दत्त शर्मा (बीजेपी) |
बुराड़ी | संजीव झा (आप) आगे | शैलेंद्र कुमार (जेडीयू) |
बिजवासन | कैलाश गहलोत (आप) आगे | सुरेंदर भारद्वाज (आप) |
चांदनी चौक | पुनर्दीप सिंह सावनी (सैबी) (आप) | सतीश जैन (बीजेपी) |
छतरपुर | करतार सिंह तंवर (बीजेपी) | ब्रह्म सिंह तंवर (आप) |
दिल्ली कैंट | वीरेंद्र सिंह कादियान (आप) | भुवन तंवर (बीजेपी) |
देवली | प्रेम चौहान (आप) आगे | दीपक तंवर (आप) |
द्वारका | प्रद्युम्न सिंह राजपूत (बीजेपी) आगे | विनय मिश्रा (आप) |
गांधी नगर | नवीन चौधरी (आप) | अरविंदर सिंह लवली (बीजेपी) |
घोंडा | अजय महावर (बीजेपी) आगे | गौरव शर्मा (आप) |
गोकलपुर | प्रवीण निमेश (बीजेपी) आगे | सुरेंद्र कुमार (आप) |
ग्रेटर कैलाश | शिखा रॉय (बीजेपी) | सौरभ भारद्वाज (आप) |
हरिनगर | श्याम शर्मा (बीजेपी) | सुरेंद्र कुमार सेतिया (आप) |
जनकपुरी | आशीष सूद (बीजेपी) आगे | प्रवीण कुमार (आप) |
जंगपुरा | तरविंदर सिंह मारवाह (बीजेपी) | मनीष सिसोदिया (आप) |
कालकाजी | आतिशी (आप) | रमेश बिधूड़ी (बीजेपी) |
करावल नगर | कपिल मिश्रा (बीजेपी) | मनोज कुमार त्यागी (आप) |
करोल बाग | विशेष रवि (आप) आगे | दुष्यंत गौतम (बीजेपी) |
कस्तूरबा नगर | नीरज बसोया (बीजेपी) | अभिषेक दत्त (कांग्रेस) |
किराड़ी | अनिल झा (आप) | बजरंग शुक्ला (बीजेपी) |
कोंडली | कुलदीप कुमार (आप) | प्रियंका गौतम (बीजेपी) |
कृष्णा नगर | डॉ अनिल गोयल (बीजेपी) | विकास बग्गा (आप) |
लक्ष्मी नगर | अभय कुमार वर्मा (बीजेपी) | बीबी त्यागी (आप) |
मादीपुर | कैलाश गंगवाल (बीजेपी) आगे | राखी बिड़ला (आप) |
मालवीय नगर | सतीश उपाध्याय (बीजेपी) आगे | सोमनाथ भारती (आप) |
मंगोलपुरी | राजकुमार चौहान (बीजेपी) | धर्म रक्षक उर्फ राकेश जाटव (आप) |
मटियाला | संदीप सेहरावत (बीजेपी) आगे | सुमेश शौकीन (आप) |
महरौली | महेंदर चौधरी (आप) आगे | गजेंदर सिंह यादव (बीजेपी) |
मॉडल टाउन | अशोक गोयल (बीजेपी) | अखिलेश पति त्रिपाठी (आप) |
मटिया महल | आले मोहम्मद इकबाल (आप) | दीप्ति इंदौरा (बीजेपी) |
मोती नगर | हरीश खुराना (बीजेपी) | शिवचरण गोयल (आप) |
मुंडका | गजेंद्र दराल (बीजेपी) आगे | जसबीर कराला (आप) |
मुस्तफाबाद | मोहन सिंह बिष्ट (बीजेपी) | अदील अहमद खान (आप) |
नजफगढ़ | नीलम पहलवान (बीजेपी) | तरुण कुमार (आप) |
नांगलोई जाट | मनोज कुमार शौकीन (बीजेपी) आगे | रघुविंदर शौकीन (आप) |
नरेला | राज करण खत्री (बीजेपी) आगे | शरद कुमार (आप) |
नई दिल्ली | प्रवेश सिंह साहिब (बीजेपी) | अरविंद केजरीवाल (आप) |
ओखला | मनीष चौधरी (बीजेपी) आगे | अमानतुल्लाह खान (आप) |
पालम | कुलदीप सोलंकी (बीजेपी) आगे | जोगिंदर सोलंकी (आप) |
पटेल नगर | प्रवेश रत्न (आप) आगे | राज कुमार आनंद (बीजेपी) |
पटपड़गंज | रविंदर सिंह नेगी (बीजेपी) | अवध ओझा (आप) |
आके पुरम | अनिल कुमार शर्मा (बीजेपी) आगे | प्रमिला टोकस (आप) |
राजौरी गार्डन | मनजिंदर सिंह सिरसा (बीजेपी) | ए धनवंति चंदेला (आप) |
रिठाला | कुलवंत राणा (बीजेपी) | मोहिंदर गोयल (आप) |
राजिंदर नगर | उमंग बजाज (बीजेपी) | दुर्गेश पाठक (आप) |
रोहतास नगर | जितेंदर महाजन (बीजेपी) आगे | सरिता सिंह (आप) |
रोहिणी | विजेंदर गुप्ता (बीजेपी) आगे | प्रदीप मित्तल (आप) |
सदर बाजार | सोम दत्त (आप) | मनोज कुमार जिंदल (बीजेपी) |
संगम विहार | चंदन कुमार चौधरी (बीजेपी) | दिनेश मोहनिया (आप) |
सीलमपुर | चौधरी जुबैर अहमद (आप) | अनिल कुमार शर्मा (बीजेपी) |
सीमापुरी | वीर सिंह धींगान (आप) आगे | केयू रिंकू (बीजेपी) |
शाहदरा | संजय गोयल (बीजेपी) आगे | जितेंदर सिंह शंटी (आप) |
शकूर बस्ती | करनैल सिंह (बीजेपी) | सत्येंद्र जैन (आप) |
शालीमार बाग | रेखा गुप्ता (बीजेपी) | बंदना कुमारी (आप) |
सुल्तानपुर माजरा | मुकेश कुमार अहलावत (आप) | करम सिंह कर्मा (बीजेपी) |
तिमारपुर | सुरिंदर पाल सिंह (आप) आगे | सूर्य प्रकाश खत्री (बीजेपी) |
तुगलकाबाद | साही राम (आप) | रोहताश कुमार (बीजेपी) |
तिलक नगर | जरनैल सिंह (आप) | श्वेता सैनी (बीजेपी) |
त्रिनगर | तिलक राम गुप्ता (बीजेपी) | प्रीति तोमर (आप) |
त्रिलोकपुरी | अंजना पारचा (आप) आगे | रवि कांत (बीजेपी) |
उत्तम नगर | पवन शर्मा (बीजेपी) आगे | पॉश बालियान (बीजेपी) |
विकासपुरी | पंकज कुमार सिंह (बीजेपी) आगे | महिंदर यादव (आप) |
वजीरपुर | पूनम शर्मा (बीजेपी) | राजेश गुप्ता (आप) |
विश्वास नगर | ओम प्रकाश शर्मा (बीजेपी) | दीपक सिंघल (आप) |