देवभूमि ब्राह्मण समिति ने नागरिक सुरक्षा में सहयोग और सदस्यता अभियान तेज करने का लिया निर्णय

देहरादून । अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण समिति की सभा में नागरिक सुरक्षा में सहयोग और सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय लिया गया। एलीट पटेल नगर में आयोजित सभा में केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने युद्ध जैसी स्थिति में ब्राह्मण समाज के सामाजिक दायित्वों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज को विपरीत परिस्थितियों में नागरिक सुरक्षा संगठन के साथ मिलकर अपने परिवार और आसपास के नागरिकों की सुरक्षा करनी है, साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखनी होगी।
सभा में समिति द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों जैसे तीज उत्सव, वृक्षारोपण, स्वतंत्रता दिवस, करवा चौथ और भगवान परशुराम जन्म स्थान रेणुकाधाम की एक दिनी यात्रा पर भी विचार विमर्श किया गया। इस दौरान सदस्यता अभियान को गति देने का निर्णय लिया गया। सभा में संरक्षक रामनरेश शर्मा, आभा बड़थ्वाल, सचिव रुचि शर्मा, अभय उनियाल, अजय वशिष्ठ, राजेश पंत, भारती जोशी सहित कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।