Advertisement
NAINITAL

Haldwani Accident : ब्रेक फेल होने से पलटी अर्टिगा 8 घायल

Advertisement
Advertisement

हल्द्वानी। नैनीताल से कालाढूंगी जा रही एक अर्टिगा कार बड़ा हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि कार का ब्रेक फेल हो गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार में कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में कार सवार आठ लोग घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को वाहन से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार तेज गति में थी और ब्रेक फेल होने के बाद चालक उसे रोकने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ढलान पर होने के कारण कार पलट गई। हादसे के चलते सड़क पर कुछ देर के लिए जाम लग गया, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियंत्रित किया।

Advertisement Digital Marketing Solutions for Every Business

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Advertisement 02

Advertisement
Advertisement

Doon Khabar

दून खबर डेस्क एक केंद्रीय मंच के रूप में कार्य करता है, जहां हमारी टीम जमीनी रिपोर्टरों से सीधे जुड़ती है और ऑफिस से त्वरित अपडेट प्रदान करती है। इस डैशबोर्ड के माध्यम से हमारा ऑफिस टीम रिपोर्टरों के साथ मिलकर ताजातरीन समाचार और घटनाओं की जानकारी एकत्र करता है और साझा करता है। हमारे साथ जुड़े रहें और क्षेत्र की ताजातरीन खबरें सबसे पहले पाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Back to top button