
दिल्ली: दिल्ली में सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। 12 दिसंबर को सुबह 5.30 बजे राजधानी का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो कि कल के 4.9 डिग्री सेल्सियस से थोड़ा कम था। ठंडी हवाओं और शीतलहर के चलते तापमान में और गिरावट आई है। राजधानी और इसके आसपास के इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी हुई है, जिससे लोग ठंड से बचने के लिए आग जलाकर हाथ सेकते नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक इसी प्रकार की सर्दी और शीतलहर की संभावना जताई है।