Advertisement
BIHARNATIONAL

प्रो. डॉ. अनिल कुमार सिन्हा पुनः बने बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के सदस्य

"उत्तर बिहार के एकमात्र सदस्य के रूप में प्रो. सिन्हा की पुनर्नियुक्ति से सीमांचल और चंपारण में खुशी की लहर, शिक्षा क्षेत्र में कार्यकुशलता का मिला सम्मान।"

Advertisement
Advertisement

पटना/रक्सौल। प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार सिन्हा को एक बार फिर तीन वर्षों के लिए बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग, पटना का सदस्य नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार की ओर से 22 मई 2025 को जारी अधिसूचना (पत्रांक 15/ए 2-03/2022-2238) के तहत यह पुनर्नियुक्ति 9 जून 2025 से प्रभावी होगी।

यह नियुक्ति प्रो. सिन्हा की कार्यकुशलता, निष्पक्षता और शिक्षा क्षेत्र में उनके बहुमूल्य योगदान को देखते हुए की गई है। वह उत्तर बिहार के एकमात्र सदस्य हैं, जिससे न सिर्फ रक्सौल बल्कि पूरे सीमांचल, चंपारण और उत्तर बिहार में हर्ष की लहर है।

कुल छह सदस्यों में से दो को तीन वर्षों और तीन को छह माह की अवधि के लिए नियुक्त किया गया है। प्रो. सिन्हा की पुनर्नियुक्ति ने सीमांचल के लोगों को गौरवान्वित किया है।

Advertisement Digital Marketing Solutions for Every Business

बधाई देने वालों की सूची भी लंबी है। प्रमुख बधाई देने वालों में शामिल हैं – प्रो. मनीष कुमार दुबे, गुड्डू सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक कुमार पांडे, विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा, अजय पटेल, मृत्युंजय सिंह, रिकू पांडे, नितेश पटेल, दिलीप कुशवाहा, प्रो. राजकिशोर सिंह, प्रो. चंद्रमा सिंह, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, प्रो. हरेंद्र हिमकर, संतोष कुमार साहू, युवा मंच के सुरेश कुमार, राकेश कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा, राज किशोर राय, भगत जी, उदय सिंह, संजय पटेल, चंदन कुशवाहा, प्रो. पंकज श्रीवास्तव, कमलेश कुमार, रामबाबू शर्मा, अजय मस्कारा, रजनीश प्रियदर्शी, प्रवीन रंजन, राकेश रंजन वर्मा, डॉ. महेंद्र सिंह, नवीन कुमार सिंह, सरिता राय, शारदा कुमारी, बैकुंठ बिहारी सिंह, कुणाल श्रीवास्तव, नागेंद्र पटेल आदि। यह दिन रक्सौल और उत्तर बिहार के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है, जो क्षेत्र की शिक्षा गुणवत्ता और प्रतिष्ठा को और ऊंचाई देगा।

Advertisement 02

Advertisement
Advertisement

Aashish Tripathi

आशीष त्रिपाठी एक सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं, जिन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक और आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी से डिजिटल मार्केटिंग एवं सोशल मीडिया स्ट्रेटेजी में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत न्यूज में की, जिसके बाद द मैक्स ग्रुप और इन्शॉर्ट्स, डेली सोशल जैसे प्रतिष्ठित मीडिया और कॉरपोरेट संस्थानों में काम किया। वर्तमान में, वे दून खबर के ऑनलाइन डेस्क पर कार्यरत हैं। आशीष को अंतरराष्ट्रीय संबंध, कूटनीति, राजनीति और मनोरंजन की खबरों में गहरी रुचि है, और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 10 वर्षों का अनुभव है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Back to top button