Advertisement
UTTARAKHANDDEHRADUN

देवभूमि उत्तराखंड जन आक्रोश रैली में सामाजिक संस्थाओं ने दिखाई एकजुटता

Advertisement
Advertisement

देहरादून: उत्तराखंड की प्रमुख सामाजिक संस्थाओं ने पड़ोसी देश बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू, सिख, पंजाबी और अन्य नागरिकों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आयोजित जन आक्रोश रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली का आयोजन रेंजर्स कॉलेज मैदान से शुरू हुआ और कचहरी स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपने के साथ समाप्त हुआ।

इस रैली में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, भारत विकास परिषद गंगोत्री शाखा, दीनदयाल उपाध्याय सेवा प्रतिष्ठान, और उत्तरांचल वैश्य अग्रवाल सभा सहित कई संगठनों ने भाग लिया। प्रमुख हस्तियों में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री रोशन लाल अग्रवाल, और प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल शामिल रहे।

अन्य प्रतिभागियों में प्रदेश महामंत्री संजीव अग्रवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष मोती कुमार दीवान, विकास गुप्ता, ताराचंद गुप्ता, डॉ. सुनील अग्रवाल, और कई अन्य सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे। महिलाओं ने भी विजयलक्ष्मी अग्रवाल, पुष्पा भल्ला, लक्ष्मी अग्रवाल के नेतृत्व में रैली में सक्रिय योगदान दिया।

Advertisement Digital Marketing Solutions for Every Business

प्रदेश अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने सभी संस्थाओं और उपस्थित सदस्यों का इस रैली को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

Advertisement 02

Advertisement
Advertisement

Doon Khabar

दून खबर डेस्क एक केंद्रीय मंच के रूप में कार्य करता है, जहां हमारी टीम जमीनी रिपोर्टरों से सीधे जुड़ती है और ऑफिस से त्वरित अपडेट प्रदान करती है। इस डैशबोर्ड के माध्यम से हमारा ऑफिस टीम रिपोर्टरों के साथ मिलकर ताजातरीन समाचार और घटनाओं की जानकारी एकत्र करता है और साझा करता है। हमारे साथ जुड़े रहें और क्षेत्र की ताजातरीन खबरें सबसे पहले पाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Back to top button