
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में पावर शेयरिंग फॉर्मूले के तहत 43 मंत्री पदों का बंटवारा तय हुआ है। भाजपा 20 मंत्रालय अपने पास रखेगी, जिसमें गृह विभाग भी शामिल है। शिवसेना (शिंदे गुट) को 12 मंत्रालय मिलेंगे, जबकि अजित पवार की एनसीपी को 10 मंत्रालय मिलेंगे। मुख्यमंत्री पद पर निर्णय अभी लंबित है, लेकिन भाजपा से नया मुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावना है। महायुति सरकार के सभी घटक दल इस फॉर्मूले पर सहमत हैं।