Advertisement
UTTARAKHAND

चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे सतपाल महाराज, व्यवस्थाओं पर जताई संतुष्टि

Advertisement
Advertisement

श्लोक भट्ट / ऋषिकेश । उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को अचानक ऋषिकुल मैदान स्थित चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण किया। उनके इस औचक दौरे से अधिकारियों में हलचल मच गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यात्रियों के बैठने, पेयजल, शौचालय, चिकित्सा और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

महाराज ने श्रद्धालुओं से सीधे संवाद कर व्यवस्थाओं पर फीडबैक लिया, जिसे उन्होंने संतोषजनक बताया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी तीर्थयात्री को पंजीकरण में कोई असुविधा न हो।

पर्यटन मंत्री ने जानकारी दी कि अब तक 31,16,655 श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए पंजीकरण करवाया है, जिनमें सबसे अधिक संख्या केदारनाथ (10,40,901) और बद्रीनाथ (9,46,619) की है। 11.55 लाख से अधिक यात्री अब तक दर्शन भी कर चुके हैं।

Advertisement Digital Marketing Solutions for Every Business

महाराज ने यह भी बताया कि 30 जून से कैलाश मानसरोवर यात्रा की शुरुआत लिपुलेख दर्रे के जरिए होगी। इस बार यात्रा टनकपुर से शुरू होकर भारत के सीमांत क्षेत्र लिपुलेख से ही श्रद्धालुओं को दर्शन का अवसर देगी। यात्रा में 250 श्रद्धालु भाग लेंगे।

उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और हर तीर्थयात्री को सुखद अनुभव मिले, यह सुनिश्चित किया जा रहा है।

Advertisement 02

Advertisement Influencer Advertising Marketing Instagram Post
Advertisement
Advertisement

dkadmin

दून खबर डेस्क की टीम लगातार घटनाओं और रिपोर्टों पर नजर बनाए रखती है। हमारी डेस्क टीम समाचारों को संकलित, सत्यापित और अपडेट करती है, ताकि हम आपको सबसे ताज़ा और सटीक जानकारी दे सकें। टीम की यह प्रक्रिया सुनिश्चित करती है कि हर खबर पूरी तरह से सही, विश्वसनीय और समय पर आपके तक पहुंचे। हम आपको क्षेत्रीय और राष्ट्रीय घटनाओं की त्वरित अपडेट प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Back to top button