Uttarakhand: कैबिनेट बदलाव से पहले हो सकता है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान, दौड़ में कई नाम शामिल

देहरादून । उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संगठनात्मक ढांचे में संभावित बदलाव की चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, मार्च के पहले सप्ताह में नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की संभावना है। इस पद के लिए कई नामों पर विचार किया जा रहा है, जिनमें वर्तमान प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, विधायक विनोद चमोली, खजान दास, ज्योति गैरोला, केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महासचिव दीप्ति रावत शामिल हैं।
भाजपा नेतृत्व आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन में नए नेतृत्व को लाने पर विचार कर रहा है। इसके अलावा, मंत्रिमंडल विस्तार की भी संभावना जताई जा रही है, जिससे राज्य की राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो गई हैं।
इन संभावित परिवर्तनों का उद्देश्य पार्टी संगठन को मजबूत करना और आगामी चुनावों के लिए रणनीतिक तैयारी करना है। आधिकारिक घोषणा के लिए पार्टी नेतृत्व के निर्णय की प्रतीक्षा है।