Advertisement
UTTARAKHAND

Uttarakhand: बेटियों को तोहफा, चंपावत में प्रदेश के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का शासनादेश जारी

Advertisement
Advertisement

देहरादून । उत्तराखंड सरकार ने चंपावत जिले में प्रदेश का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज स्थापित करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी घोषणा की, जिसके बाद राज्यभर में इसे लेकर खुशी का माहौल है। यह कॉलेज महिलाओं को खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के अवसर प्रदान करेगा।

इस कॉलेज का मुख्य उद्देश्य राज्य की बेटियों को खेलों में प्रशिक्षण और उच्च शिक्षा दोनों ही उपलब्ध कराना है, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। इससे राज्य के महिला खिलाड़ियों को एक मजबूत मंच मिलेगा, जहां वे खेलों के विभिन्न पहलुओं में उन्नति कर सकेंगी।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि इस कॉलेज में महिला खिलाड़ियों को अत्याधुनिक खेल विज्ञान के माध्यम से प्रशिक्षण मिलेगा, जिससे उनका प्रदर्शन और भी बेहतर होगा। यह कदम महिलाओं को खेलों में करियर बनाने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करेगा।

Advertisement Digital Marketing Solutions for Every Business

कॉलेज के निर्माण के लिए लोहाघाट के छमनियां चौड़ में भूमि का चयन किया गया था, और वहां की मिट्टी का परीक्षण भी किया गया था। अब निर्माण कार्य को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इस परियोजना से प्रदेश की महिला खिलाड़ियों को खेलों में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने का अवसर मिलेगा।

Advertisement 02

Advertisement
Advertisement

Doon Khabar

दून खबर डेस्क एक केंद्रीय मंच के रूप में कार्य करता है, जहां हमारी टीम जमीनी रिपोर्टरों से सीधे जुड़ती है और ऑफिस से त्वरित अपडेट प्रदान करती है। इस डैशबोर्ड के माध्यम से हमारा ऑफिस टीम रिपोर्टरों के साथ मिलकर ताजातरीन समाचार और घटनाओं की जानकारी एकत्र करता है और साझा करता है। हमारे साथ जुड़े रहें और क्षेत्र की ताजातरीन खबरें सबसे पहले पाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Back to top button