Advertisement
DEHRADUN

उत्तराखंड में खेल वन: राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं के सम्मान में लगाए जाएंगे 1600 रुद्राक्ष के पेड़

Advertisement
Advertisement

देहरादून । महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के समीप स्थित वन विभाग की 2.77 हेक्टेयर भूमि को अब एक नई पहचान मिलने जा रही है—खेल वन के रूप में। उत्तराखंड सरकार ने 38वें राष्ट्रीय खेलों की थीम ‘ग्रीन गेम्स’ को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह अनूठी पहल की है।

इस पहल के तहत राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले 1600 खिलाड़ियों के सम्मान में उनके नाम से रुद्राक्ष के पेड़ लगाए जाएंगे। इस उद्देश्य को प्रभावी रूप से प्रस्तुत करने के लिए 10 फरवरी को एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खेल वन का शुभारंभ करेंगे।

खेल वन की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम

वन क्षेत्र को संरक्षित रखने के लिए पूरे इलाके को तारबाड़ से सुरक्षित किया जा रहा है, ताकि लगाए गए पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Advertisement Digital Marketing Solutions for Every Business

खेल भावना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राष्ट्रीय खेल सचिवालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित सिन्हा ने कहा कि खेल वन में लगाए गए पेड़ खिलाड़ियों की स्मृतियों और उनकी उपलब्धियों को जीवंत बनाए रखेंगे। इस परियोजना के तहत एक विशेष बोर्ड भी लगाया जाएगा, जिसमें लिखा होगा:

“Champions Inspire Us, Their Legacy Blooms in Every Tree We Plant”

Advertisement 02

ग्रीन गेम्स: खेलों के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से उत्तराखंड में ‘ग्रीन गेम्स’ थीम पर राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “हमने कई हरित पहल की हैं, जो पर्यावरण संरक्षण का संदेश दूर तक पहुंचाएंगी। खेल वन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।”

उत्तराखंड सरकार की यह पहल खेलों के सम्मान और हरित भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बनेगी।

Advertisement Influencer Advertising Marketing Instagram Post
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Back to top button