
देहरादून। हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित किशनपुर घुड़दौड़ा के निकट बुधवार रात एक हैरान कर देने वाला हादसा हुआ। तेज रफ्तार से आ रही एसयूवी (कार) ने स्कूटी सवार सागर नेगी को रौंदते हुए एक कई दशक पुराना मजबूत पेड़ उखाड़ दिया। टक्कर के बाद कार की स्टेपनी और एक पहिया अलग हो गए। इनमें से एक पहिया पेड़ पर लटक गया, जबकि दूसरा खेत में गिर गया। हादसे में घायल सागर नेगी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दुर्घटना की एक प्रमुख वजह सड़क पर स्ट्रीट लाइट की कमी भी बताई जा रही है, जिससे चालक को घटनास्थल का सही अंदाजा नहीं लगा और हादसा हो गया। स्थानीय प्रशासन से सड़क की सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान देने की मांग उठाई जा रही है।